best news portal development company in india

तीसरी बार भी JDU के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे उमेश कुशवाहा, बोले- कालिख पोतने वाले कार्यकर्ता नहीं

SHARE:

उमेश कुशवाहा का तीसरी बार जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया है. उन्होंने इस पद के लिए नॉमिनेशन किया.

पटना : जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तीसरे टर्म के लिए आज फिर से नॉमिनेशन कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव 8 मार्च को होना है. नॉमिनेशन करने के बाद उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद हमने नॉमिनेशन किया है. प्रदेश अध्यक्ष के नॉमिनेशन में पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्री भी पहुंचे थे. जिसमें लेसी सिंह और श्रवण कुमार भी शामिल थे.

”मेरा दूसरा टर्म पूरा होने वाला है और अब तीसरे टर्म के लिए हमने नॉमिनेशन किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्याय के साथ विकास का जो संकल्प है, उसको हम लोग आगे बढ़ाएंगे.”– उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जेडीयू

पोस्टर पर कालिख पोतने वाले पर भड़के : वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक बुलाने की जानकारी देते हुए कहा कि, जो भी बैठक में तय होगा मीडिया केलोगों को बताया जाएगा. कार्यकर्ताओं की नाराजगी और प्रधानमंत्री के चेहरे वाले पोस्टर पर कालिख पोतने को लेकर उमेश कुशवाहा ने कहा कि ऐसे लोग पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते हैं असामाजिक तत्व होंगे.

अध्यक्ष बनने के बाद JDU को मिला फायदा : दरअसल, वशिष्ठ नारायण सिंह के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उमेश कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई थी. उमेश कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष काल में ही जेडीयू को लोकसभा में भी शानदार जीत मिली और विधानसभा में भी.

नीतीश कुमार ने जताया भरोसा : विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू को केवल 43 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि उसके बाद उमेश कुशवाहा ने जो काम किया है, उसका असर दिखा. 2025 विधानसभा चुनाव में 85 सीट पर जीत मिली है और इसलिए नीतीश कुमार ने एक बार फिर से उमेश कुशवाहा पर भरोसा जताया है.

Leave a Comment