यूपीएससी में एक बार फिर से बिहार ने परचम लहराया है. राघव झुनझुनवाला को चौथा स्थान मिला है. तीसरे प्रयास में सफलता पाई. पढ़ें खबर
पटना : यूपीएससी का रिजल्ट जारी होते ही सबके मन में एक ही सवाल आता है कि बिहार से कितने आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस बने हैं. शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया जिसमें एक बार फिर से बिहार का दबदबा देखने को मिला है.
मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला को चौथी रैंक : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है. शहर के पंकज मार्केट निवासी अशोक झुनझुनवाला के पुत्र राघव झुनझुनवाला ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. राघव की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे शहर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

बधाई देने वालों का लगा तांता : जैसे ही UPSC का परिणाम घोषित हुआ और राघव के चौथी रैंक हासिल करने की खबर लोगों तक पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि राघव ने अपनी मेहनत और लगन से मुजफ्फरपुर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है.
सफलता के बाद क्या बोले राघव? : राघव झुनझुनवाला ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था. उन्होंने कहा कि एक बार वह परीक्षा नहीं दे पाए थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार तैयारी जारी रखी. राघव के अनुसार उनकी शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर से ही हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और वहीं रहकर ‘राघव बचपन से मेधावी छात्र’ : परिजनों ने बताया कि राघव बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीरता दिखाई. उनकी इस सफलता पर शहर के शिक्षाविदों और समाज के लोगों ने भी खुशी जताई है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
UPSC ने इस बार 958 उम्मीदवारों को चुना : संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के अनुसार, इस बार 958 उम्मीदवारों को चुना गया है. जिसमें सामान्य वर्ग के 317, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के 104, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के 306, एससी (अनुसूचित जाति) के 158 और एसटी (अनुसूचित जनजाति) के 73 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. वहीं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है.
इतने IAS, IPS और IFS का चयन : इससे पहले आयोग द्वारा 1087 पद, जिनमें आईएएस के 180, आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) के 55 और आईपीएस के 150 पदों पर नियुक्ति की जानकारी दी गई थी. साथ ही सिविल सर्विस के तहत केन्द्रीय सेवा में ग्रुप ए के 507 पद और बी में 195 पद शामिल है.
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगा जवाब : आयोग के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उनकी दावों से संबंधित जांच प्राधिकरण करेगी. दो उम्मीदवार के परिणाम को रोका गया है, जबकि 348 की उम्मीदवारी अस्थायी रूप से रहेगी. आयोग ने कहा कि, इस संबंध में उम्मीदवार किसी भी जानकारी के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग के कार्यालय में मौजूद सुविधा काउंसर से मदद ले सकते हैं.






