पटना में ‘Mr. & Miss Dazzling Diva’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 20 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

SHARE:

पटना: बिहार के उभरते मॉडल्स और नई प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले TFW के “Mr. & Miss Dazzling Diva” को लेकर पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुद्धा कॉलोनी स्थित चक्रम मोड़ के समीप Brava Disc & Cafe में आयोजित हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में Mrs. Asia International सुचित सिंह, मॉडल, एक्टर एवं ऑर्गेनाइज़र यश राज, UK International London Beauty School से आकाश, TFW के मैनेजर मिस्टर दानिश तथा मॉडल एवं स्पॉन्सर पंखुड़ी मौजूद रहीं।

इस शो के डायरेक्टर मुदस्सिर शेख हैं, जबकि ऑर्गेनाइज़र की जिम्मेदारी आश्का संभाल रही हैं।

20 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

आयोजकों के मुताबिक, Mr. & Miss Dazzling Diva का ग्रैंड फिनाले 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। हालांकि फिनाले किस स्थान पर होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

वाइल्ड कार्ड से अभी भी रजिस्ट्रेशन का मौका

प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छा रखने वाले प्रतिभागियों के लिए अभी भी अवसर मौजूद है। आयोजकों के अनुसार, वाइल्ड कार्ड एंट्री के माध्यम से प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य बिहार की मॉडलिंग प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

विजेता और टॉप-5 प्रतिभागियों को मिलेंगे कई अवसर

प्रतियोगिता के विजेता और टॉप-5 प्रतिभागियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें मीडिया कवरेज और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की बात भी कही गई है।

इसके अलावा स्पॉन्सर्स की ओर से प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर्स भी दिए जाएंगे।

आयोजकों का मानना है कि Mr. & Miss Dazzling Diva बिहार के युवा मॉडल्स और नई प्रतिभाओं के लिए अपनी पहचान बनाने तथा मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद अतिथियों ने भी कार्यक्रम, मॉडलिंग के क्षेत्र में युवाओं के अवसर और आगामी ग्रैंड फिनाले को लेकर अपने विचार साझा किए।

Leave a Comment