ब्लूटूथ से नकल की कोशिश, जांच में पेपर लीक का सबूत नहीं मिला
पटना:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित सभी 9 पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
आयोग के अनुसार, परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से कदाचार करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्राथमिकी दर्ज की हैं।
32 अभ्यर्थियों पर बड़ी कार्रवाई
जांच के दौरान 32 अभ्यर्थियों को कदाचार और परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रचने के आरोप में भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पेपर लीक की खबर निकली गलत
आयोग ने साफ किया है कि जांच में अब तक प्रश्न पत्र लीक होने या वायरल होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।
दूसरी परीक्षा भी रद्द
विज्ञापन संख्या 108/2025 के तहत 23 अप्रैल 2026 को आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है।
आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दोबारा आयोजित किया जाएगा, ताकि मेधावी अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित रह सकें।






