लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर वाली इमारत में भीषण आग लगने और 15 लोगों की मौत के बाद कई राज्यों ने कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया है।

SHARE:

बिहार में भी फायर सर्विस विभाग द्वारा कोचिंग संस्थानों की जांच और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, फायर एनओसी, आपातकालीन निकास (Emergency Exit), अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) और भवन सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद बिहार फायर सर्विस ने भी सख्ती दिखाते हुए राज्य के कोचिंग संस्थानों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।”
पटना में भी फायर सर्विस विभाग द्वारा संस्थानों की जांच और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है विगत दो दिनों से अनीसाबाद, चितकोहरा, पंजाबी कॉलोनी, बेली रोड, राजा बाजार के आसपास के संस्थानों ( बेसिक प्वाइंट, एक्टिव कॉमर्स, आइडल कोचिंग, पी एस कम्पटीशन, डायनेमिक कोचिंग, एल्केन कोचिंग) सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच जोरशोर से की जा रही है।
जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई जाएगी, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।

फायर विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में खामियां दूर नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जुर्माना, संचालन पर रोक या संस्थान को सील करने जैसी कार्रवाई भी शामिल है।

इस विशेष अभियान में जिला प्रशासन, फायर सर्विस विभाग से प्रधान अग्नि दिलीप कुमार, फायर स्टेशन ऑफिसर राम अवध सिंह, जगदानंद सिंह यादव, चंदन कुमार,जानकी कुमारी,रूपा कुमारी एवं विभागों के अधिकारी शामिल होकर सुरक्षा मानकों की जांच कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई