
आगामी 17/05/2026 को पटना के मरीन ड्राइव स्थित दीघा अवस्थित जेपी सेतु के पिलर नंबर एक के निकट दियारा विकास संघर्ष समिति की ओर से एक विशाल धरना एवं आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। दियारा विकास संघर्ष समिति का कहना है कि जेपी सेतु के समाननंतर निर्माणधीन सिक्स लेन पास NH 139 w दीघा सोनपुर के बीच दियारा में अप्रोच रोड या रैंप के निर्माण को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, दियारा विकास संघर्ष समिति की ओर से त्रिभुवन यादव,मनोज यादव पूर्व प्रमुख, जनार्दन राय, रामाशंकर राय, मंगल सिंह, यदु प्रसाद सिंह,वकील राम मुखिया,संतोष कुमार, विमल जी के साथ-साथ कई गन्यमान्य लोग मौजूद थे। उन लोगों का साफ कहना है कि हर जगह सेतु का निर्माण हो रहा है जिसमे अप्रोच रोड का निर्माण भी किया जा रहा है जबकि सोनपुर के बीच बनने वाले पुल मे अप्रोच रोड और रैंप के निर्माण को लेकर कई आला अधिकारियों के चक्कर लगाए जा रहे हैं, पर कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है, उन लोगों का साफ कहना है कि इस अप्रोच रोड के बन जाने से दियारा मैं रहने वाले लगभग 8 से 10 लाख लोगों को काफी राहत मिलेगी। आपको बता दे की पटना सदर में आने वाले एकमात्र नकटा दियारा भी इसी दियारा के अंदर आता है, इस दियारा के तहत लगभग 10 पंचायत और चार प्रखंड आते हैं। उन लोगों का कहना है कि उन्हें पटना आने में लगभग 24 से 25 किलोमीटर तय करके पटना आना पड़ता है जबकि यह अप्रोच रोड बन जाएगा तब पुरा दियारा के लोगों का पटना आने में महज 5 से 10 मिनट लगेगा, उन लोगों का कहना है कि दियारा में अगर कोई बीमार पड़ जाए तोउन्हें दियारा से पटना आने के क्रम में कितनों की मौत हो जाती है। वक्त की मार के कारण दियारा के लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दियारा विकास संघर्ष समिति ने साफ कहा है कि अभी हम अपनी मांग शांतिपूर्ण से कर रहे हैं अगर हमारी मांग को माना नहीं जाता है तो आने वाले दिनों में दियारा विकास संघर्ष समिति की ओर से यह आंदोलन एक उग्र आंदोलन का रूप ले लेगी!





