बिहार को दहलाने वाले मोकामा के 5 बड़े गैंग और बाहुबली, जानिए उनकी पूरी कहानी

SHARE:

Bahubalis of Mokama: मोकामा लंबे समय से अपनी बाहुबल, ठेकेदारी और वर्चस्व की लड़ाई के लिए कुख्यात रहा है। मोकामा का इतिहास इस बात का गवाह है कि यहां के बाहुबलियों ने लगातार एक अपनी सरकार चलाई है और बंदूक के दम पर राज किया है। जानिए मोकामा के कुछ बड़े बाहुबलियों और गैंगस्टरों के बारे में। 

Bahubalis of Mokama: बिहार की राजनीति और संगठित अपराध की दुनिया में मोकामा सिर्फ एक जगह का नाम नहीं है। बल्कि यह एक ऐसी किताब है जिसमें बाहुबल, गैंगवार, AK-47 की गोलियों की तड़तड़ाहट और राजनीतिक दबदबे की कहानियां दर्ज हैं। गंगा नदी के किनारे पटना से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित मोकामा का टाल इलाका दशकों से सत्ता और बंदूक के मेल का केंद्र रहा है।

यहां हाल ही में, कुख्यात सोनू-मोनू गैंग के घर पर छापा मारने गई एक पुलिस टीम को अपराधियों के गुर्गों के सामने लाइन में लगकर अपनी तलाशी देनी पड़ी। जिसके बाद पटना के एसएसपी ने दो थानों के प्रभारी को निलंबित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर मोकामा के पुराने जख्मों और गैंगवार के इतिहास को जिंदा कर दिया है। आइए जानते हैं मोकामा के इतिहास से लेकर वर्तमान तक के उन बड़े बाहुबलियों और गैंगस्टर्स के बारे में, जिन्होंने सिर्फ मोकामा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार को दहलाया।

अनंत सिंह – मोकामा के बेताज डॉन
जब भी मोकामा के बाहुबलियों की बात होती है, तो यह नाम हमेशा सबसे ऊपर आता है। मोकामा के लदमा गांव के रहने वाले अनंत सिंह को इस इलाके में ‘छोटे सरकार’ के नाम से जाना जाता है। अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह, 1990 के दशक में मोकामा की एक कद्दावर हस्ती थे और लालू यादव के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रहे थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई